Header AD

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए रामबाण उपाय

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए रामबाण उपाय
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक नए लेख में , आज हम इस लेख में "रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने के उपाय" के बारे में विस्तार से बात करेंगे। वैसे तो हमारे शरीर में बहुत सारे सिस्टम होते है उनमे से ही खास सिस्टम है जिसका नाम "इम्यून सिस्टम" ये सिस्टम हमे छोटे मोटे रोगो से लड़ने में हमारी मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय बहुत से है लेकिन उससे पहले हम ये जान लेते है "इम्यून सिस्टम" क्या है।

इम्यून सिस्टम हमारे शरीर के लिए एक सिक्योरिटी गॉर्ड की तरह से काम करता है , ये हमे बीमारियों से लड़ने में सहयोग करता है , अगर हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होता है तो हमे बहुत ही जल्द सर्दी लगती है या बहुत कम समय बाद ही बुखार की समस्या बनी रहती है  ऐसे में हम थोड़ा सा भी मौसम बदलता है तो उसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उनको जल्दी कभी बीमारी नहीं लगती है।

रोग प्रतिरोधक शक्ति हमे हमारे इम्यून सिस्टम से मिलती है , ऐसे में अगर हमारा इम्यून सिस्टम ही कमजोर होगा तो हमारा शरीर रोगो से किस प्रकार लड़ पायेगा।

रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होने के कारण Reason of  Weak Immune system
दोस्तों रोग प्रतिरोधक कम होने के बहुत सारे कारण हो सकते है , तो आइये ऐसे ही कारण के बारे में जानते है।

1. प्रदूषित चीज़ो का सेवन करना।
2. अधिक समय तक न नहाना।
3. वर्कआउट न करना।
4. नींद कम लेना।
5. प्रोटीन विटामिन्स की कमी होना।
6. छोटी छोटी  बात पर दवाओं का सेवन करना।
7. प्रदूषित जगह पर अधिक समय तक रहना।
8. धुम्रपान करना और शराब का सेवन।
9 . ठीक तरह से पानी न पीना।
10. एचआईवी (एड्स का मुख्य कारण)

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय
जैसा की हम सभी जानते है ,रोग प्रतिरोधक शक्ति हमारे शरीर के लिए कितनी जरुरी है , ऐसे में इसको बढ़ाने के लिए बहुत से उपाय है। ये सारे उपाय एकदम प्राकृतिक है जिन्हे आप आसानी से उपयोग करके अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति बड़ी ही आसानी से बढ़ा सकते है वो भी सिर्फ कुछ ही दिनों में।

1. रोज़ाना व्यायाम करें : 
जी हाँ व्यायाम करने न सिर्फ शरीर की शक्ति बढ़ती है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी तेज़ी से बढ़ती है। सुबह उठ कर 20-25 मिनट व्यायाम करने से हमारे शरीर का रक्तचाप अच्छा बना रहता है और साथ ही साथ हमारे शरीर में नई शक्तियों का आगमन होता है जो की हमे रोगो से लड़ने में मदद करती है।

2. खान पान : 
हमारे शरीर को चलाने के लिए खानपान का सही होना उतना ही जरुरी होता है जितना की किसी वाहन के लिए ईधन , अपने खाने में रोजाना प्रोटीन विटामिन्स और मिनरल्स वाली चीज़े जरूर शामिल करे। जैसे की दूध ,घी ,पनीर ,दाल ,अंडा आदि संतुलित भोजन के स्रोत है।

3. तनाव के स्तर को कम करें:
अगर ज़्यदा काम की वजह से तनाव रहता है तो तनाव को कम करने के लिए अपने मन पसंद गाने सुने और थोड़ा बाहर टहले इससे आपका तनाव भी काम होगा और साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।

4. बादाम : 
जैसा की हम सभी जानते है की बादाम में विटामिन E पाया जाता है और साथ ही साथ इसमें मैग्नीशियम, और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। रोज 10 -15 बादाम सुबह खली पेट खाने से हमारा  Immune system स्ट्रांग होता है जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति बहुत तेज़ी से बढ़ती है।

5. हल्दी : 
ऐसे ही हल्दी एक एंटीबायोटिक पाउडर है जिसका उपयोग खाने में किया जाता है यह एक पीले रंग का मसाला है और इनका उपयोग कुछ दवाओं के लिए भी किया जाता है। हल्दी का सेवन करने से व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में सुधार हो सकता है।

6. नींबू, अदरक, शहद और हल्दी को गर्म पानी के साथ पिएं

चिकित्सा में पाया गया कि शहद, एक एंटीऑक्सिडेंट और प्राकृतिक बूस्टर के रूप में कार्य करता है। अदरक, एंटीवायरल गुणों के साथ एक और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, इसका उपयोग पेट की बीमारी जैसे पाचन विकारों के इलाज के लिए किया जा सकता है। नींबू का रस विटामिन C  में उच्च होता है, जो की अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से सर्दी को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अध्ययन से पता चलता है कि हल्दी और गर्म पानी पिने से रोग प्रतिरोधक शक्ति बहुत तेज़ी से बढ़ती है।

7 . नाश्ते में दही का उपयोग 
दही में विटामिन D  की अच्छी मात्रा होती है दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स शरीर की Immune system  को मजबूत करते हैं और संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करते हैं, और न केवल दही एक पौष्टिक आहार है,  बल्कि दही खाने से आपका मस्तिष्क भी तनाव मुक्त रहता है।

8.नियमित धूप लेना 
जैसा की हम सभी जानते है , धूप (सूर्य का प्रकाश) एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। प्रतिदिन हमे 10 -15 मिनट धूप लेना चाइये इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने में काफी मदद मिलती है।  हालांकि गर्मियों में धुप सुबह सुबह ही काफी तेज़ हो जाती है ऐसे में धुप में ज़्यदा देर तक खड़े रहना भी सही नहीं होता है , फिर भी आप सुबह सुबह ही धूप का आनंद  है जिससे आपको काफी फायदा होगा।

9.तरबूज खाएं
दोस्तों गर्मियों के समय में एक बहुत ही सस्ता और अच्छा विकल्प होता है , इसे आप बहुत तरीको से खाने के लिए उपयोग में ला सकते है , तरबूज के साथ फलों का सलाद बनाएं और इसे नींबू, शहद और हरे पुदीने के साथ अच्छे से मिला ले ये स्वाद में बहुत ही अच्छे होते है। 

10. अंडा 
वैसे तो अंडा के गुड़वत्ता सभी जानते ही है , लेकिन क्या आप जानते है रोजाना 2 अंडे खाने से हमे बहुत सारे लाभ होते है और साथ ही ये प्रोटीन का भी एक अच्छा माध्यम है 1 अंडे में 4 -5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है और साथ अंडे में लगभग वो सभी चीज़े पाई जाती है जो की एक  मानव शरीर के लिए उपयोगी होती है। जैसे की कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन E और भी बहुत सरे खनिज पाए जाते है। एक अंडे में ये सभी विटामिन्स पाए जाते है।

  • विटामिन A
  • विटामिन B12
  • विटामिन B2 
  • विटामिन B5 (पैंटोथेनिक एसिड)




إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم

Technology

Post ADS 1

Connect With us

Post ADS 2